पटाखों के कचरा से पट गईं सड़कें, साफ करने सासंद ने लगाई झाड़ू

पटाखों के कचरा से पट गईं सड़कें, साफ करने सासंद ने लगाई झाड़ू

ग्वालियर। पूरे देश के साथ साथ ग्वालियर में भी दीपावली का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी चलाई जिसका नतीजा ये हुआ कि महाराज बाड़े का प्रदूषण स्तर मानक स्तर से कई गुना बढ़ गया। इतना ही नहीं अस्थाई बाजार लगने के कारण यहाँ चारों तरफ गंदगी ही गंदगी ही पसरी थी जिसे साफ़ करने के लिए सांसद विवेक शेजवलकर ने झाड़ू उठाई और कचरा साफ किया।

ग्वालियर का हृदय स्थल ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पिछले पांच दिनों से अस्थाई बाजार की  रौनक से रोशन था। यहाँ दीपावली पर उपयोग में आने वाली सामग्री की बिक्री के लिए भीड़भाड़ थी। दीपावली के दिन ये बाजार जैसे ही उठा दुकानदारों ने कचरा वहीं फेंक दिया। इसके अलावा लोगों ने महाराज बाड़े पर जमकर आतिशबाजी भी चलाई परिणाम ये हुआ कि महाराज बाड़े का प्रदूषण स्तर मानक स्तर से कई गुना बढ़ गया।  गंदगी को देखते हुए सांसद विवेक शेजवलकर ने आज सुबह महाराज बाड़े पर पहुंचकर झाड़ू लगाईं। मराठा युवा ग्रुप के बैनर तले सांसद विवेक शेजवलकर समाज के लोगों के साथ महाराज बाड़े पहुंचे और सफाई की। शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए सांसद शेजवलकर ने कहा कि पहले से लोग जागरूक हुए हैं लेकिन अभी और जागरूकता की जरुरत है। उन्होंने कहा कि सफाई रखना भी हम सब की जिम्मेदारी है इसलिए अभियान चलाकर इसे समय समय पर करते रहते हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews