बीजेपी ने अंतिम दिन झोंकी ताकत, प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो में भारत माता की जयघोष से गूंजा शहर

bjp-president-rakesh-singh-road-show-in-gwalior-

ग्वालियर ।  12 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रचार थमने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के लिए रोड शो किया। ग्वालियर के लोगों ने भारत माता की जय के साथ पुष्प वर्षा  कर नेताओं का स्वागत किया।

ग्वालियर में आज भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से वातावरण गूंज रहा था।  सड़क पर भाजपा के झंडे बैनर देखने को मिल रहे थे। इसके साथ ही छतों, बालकनियों से भी लोग झांकते दिखाई दे रहे थे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने रोड शो के दौरान दोनों हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।

रोड शो महाराज बाड़ा स्थित जिला कार्यालय मुखर्जी भवन से शुरू होकर महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, पाटनकर बाजार, दौलतगंज होते हुए मुखर्जी भवन पर समाप्त हुआ।इस दौरान  मुखर्जी भवन से शुरु हुआ स्वागत का सिलसिला पूरे रास्ते चलता रहा। कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम,भाजपा जिंदाबाद के जयघोष करते हुए रोड शो के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि ग्वालियर में जिस तरीके से जनता का प्यार, विश्वास और उत्साह दिख रहा है उससे यह साबित होता है कि हम ग्वालियर लोकसभा सीट बहुत अच्छे मतों से जीतेंगे।  साथ ही हम मप्र की सभी सीट जीतकर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करेंगे। रोड शो के मौके  पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, लोकसभा प्रभारी विजय दुबे, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, बालेंदु शुक्ला, राजेश सोलंकी, राकेश जादौन सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता,पदाधिकारी और शहर  के लोग मौजूद रहे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews