महिला उत्पीड़न के खिलाफ BJP का धरना, नेता बोले- अत्याचार बंद हो नहीं तो राष्ट्रपति ममता सरकार को बर्खास्त करें

Gwalior News

Gwalior News : पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में बढ़ते महिला अत्याचार और महिला उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा सड़कों पर है, भारतीय जनता पार्टी की ग्वालियर इकाई ने आज धरना देकर आक्रोश जताया और महिला मुख्यमंत्री के शासन में बढ़ते महिला अत्याचार की निंदा की, भाजपा नेताओं ने कहा कि या तो ये अत्याचार बंद होने चाहिए नहीं तो राष्ट्रपति जी से अनुरोध है कि वो ममता सरकार को बर्खास्त करें।

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा सड़कों पर 

बढ़ते अपराधों खासकर महिला अत्याचारों को लेकर पूरे देश में चर्चा में आई पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है , संदेशखाली के मास्टरमाइंड शाहजहाँ शेख को हालाँकि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार के रवैये से आक्रोशित है।

मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी धरने में शामिल 

भाजपा पूरे देश में ममता सरकार का विरोध कर रही है, आज ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर पार्टी नेताओं ने धरना दिया, धरने में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित प्रदेश और जिले के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए और ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार रहे हैं और अपराधी खुले में घूम रहे हैं कोर्ट जब आदेश करता है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुलिस उन्हें पकड़ती है हम इसकी घोर निंदा करते हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”918260710″]

BJP ने कहा या तो अत्याचार बंद हो नहीं तो राष्ट्रपति ममता सरकार को बर्खास्त करें 

उधर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि शाहजहाँ शेख ने जो महिलाओं पर अत्याचार किये उसकी भाजपा घोर निंदा करती है, इसलिए भाजपा धरना दे रही है हमारी मांग है कि सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हो ना कि मेहमानों जैसा, जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार अपराधियों पर सही कार्रवाई नहीं करती है तो हमारी मांग है कि राष्ट्रपति महोदया एक्शन लेकर ममता सरकार को बर्खास्त करें।

[dgv_vimeo_video id=”918260559″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews