भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, पूर्व मंत्री का दावा-“बहुत अच्छा सामंजस्य”

भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, पूर्व मंत्री का दावा-“बहुत अच्छा सामंजस्य”

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

चुनाव आयोग ने अभी कोरोना संक्रमण को देखते हुए भले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान न किया हो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। विधानसभा के प्रभारी पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है चुनाव आयोग कभी भी चुनाव करा ले। साथ ही अंचल में कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य अच्छा है।

मध्य प्रदेश में जिन 27 सीटों पर उप चुनाव होना है उसमें से 16 सीटें ग्वालियर चंबल अंचल की हैं जहाँ से बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थकों ने मंत्री पद और विधायकी छोड़ी थी। इसलिए इस क्षेत्र में भाजपा के मूल कार्यकर्ता और सिंधिया समर्थकों के बीच सामंजस्य पर पार्टी का फोकस है। शुक्रवार को इसी उद्देश्य को लेकर ग्वालियर विधानसभा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। इस विधानसभा से सिंधिया समर्थक नेता और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। एक होटल में आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जयंत मलैया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव पर चर्चा की गई और जिम्मेदारियां भी सौंपी गई । बैठक के बाद ग्वालियर विधानसभा सीट के प्रभारी पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि भले ही चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का एलान नहीं किया है लेकिन हमारी तैयारी पूरी है। भाजपा के मूल कार्यकर्ता और सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य के सवाल पर विधानसभा प्रभारी ने कहा कि आज दोनों तरफ के कार्यकर्ता मौजूद थे मुझे तो सामंजस्य नहीं होने के संकेत नहीं मिले, सामंजस्य और बेहतर कैसे हो इसके लिए हम लोग लगातार प्रयास कर रहे है। हम से मतदान केंद्र तक लेकर जायेंगे। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मलैया ने कहा कि उनके ट्वीट को क्या गंभीरता से लें। उन्होंने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश का कितना बंटाधार किया है जनता जानती है, उनके समय लाइट नहीं होती थी। किसान परेशान था आम जनता परेशान थी। आज वो जनता और किसान की चिंता करने का नाटक कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews