Gwalior News: 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा कैश रिवार्ड

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) की सिरोल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने मिलकर 24 घंटे मे एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी फरार है। एसपी ने हत्या  (Blind Murder) का मामला सुलझाने वाली टीम को 10,000 रुपये का कैश रिवार्ड देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े.. VIDEO VIRAL: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूटा गुस्सा, कार्यकर्ता को सरेआम जड़ा थप्पड़

ग्वालियर एसपी(Gwalior SP) अमित सांघी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कल शुक्रवार 9 जुलाई को सिरोल थाना क्षेत्र में एक टाटा हेरियर कार में एक शव मिला था। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और सिरोल थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने जाँच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होना बताया गया जिससे ये स्पष्ट हो गया कि हत्या की गई है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र एलर्ट किया तो मालूम चला कि मृतक सचिन तोमर का आरोपी के साथ पैसों का विवाद था और उसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े.. बवाल मचा सकती है शिवपूजा को लेकर पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले की टिप्पणी, कांग्रेस ने किया सवाल

एसपी (Gwalior SP) अमित सांघी ने बताया कि कल 9 जुलाई को मृतक सचिन तोमर जो ठेकेदार था अपने घर गोले का मंदिर पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी से निकला कटोरा ताल थीम रोड पर इसे आरोपी मिले। ये लोग मोहना की तरफ जाने लगे रास्ते में इन लोगों ने शराब की और सचिन तोमर की साफी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर इन लोगों ने गाड़ी टर्न की और सिरोल पहाड़ी के पास लाकर खड़ी कर दी। एसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है अन्य दो साथियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में ही अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने वाली टीम को उनकी तरफ से 10,000 रुपये का कैश रिवार्ड दिया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews