वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरक्षक निलंबित, TI लाइन अटैच

वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरक्षक निलंबित, TI लाइन अटैच

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

शहर के बहोडापुर थाने के दो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। दोनों आरक्षकों का थाने में रिश्वत लेते एक वीडियो आज सुबह वायरल हुआ था। आरक्षकों पर एक्शन लेने के साथ ही एसपी ने टी आई को भी लाइन अटैच कर दिया है।

दरअसल बहोडापुर थाने में पदस्थ आरक्षक प्रशांत यादव और बजरंग तोमर के दो वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वे थाने में ही बैठकर आवेदकों से किसी काम की एवज में पैसे ले रहे हैं। वायरल वीडियो एसपी नवनीत भसीन के पास पहुंचा जिसके बाद उन्होंने आरक्षक प्रशांत यादव और आरक्षक बजरंग तोमर को शासकीय कार्य के लिए रिश्वत लेने और भृष्ट आचरण का दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया। आरक्षकों की इस हरकत की सजा थाने के टी आई यदुवीर सिंह तोमर को भी मिली है । एसपी नवनीत भसीन ने टी आई को अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण और थाने में अनुशासन नहीं रख पाने का दोषी मानते हुए थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। एसपी ने एडिशनल एसपी शहर (पश्चिम) सतेंद्र सिंह तोमर को घटना की जांच सौंपकर सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews