ग्वालियर व्यापार मेले में युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

ग्वालियर व्यापार मेले में युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

ग्वालियर व्यापार मेले की एक दुकान में आज एक व्यक्ति का शव मिलने से मेला परिसर में सनसनी फैल गई । मृतक युवक मेले में दुकान पर ही काम करता था। इस संदिग्ध मौत को लेकर घटना स्थल पहुंची पुलिस भी कहना है जांच के बाद ही मालूम होगा कि युवक की मौत क कारण क्या है फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये रवाना कर दिया हैं।

गोला का मंदिर थाने के टी आई अजय पवार के मुताबिक ग्वालियर व्यापार मेले की छत्री नंबर 8 , ब्लाक 11 में 440 नंबर दुकान रामरती फर्नीचर के नाम से है इसका गोदाम पास में ही है । दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली । जाँच में मृतक की पहचान गौरव तिवारी निवासी घाँस मंडी किला गेट के नाम से हुई। बताया जाता है मृतक गौरव इसी फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। पास में मृतक के भाई की भी दुकान है पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews