
Gwalior News : ग्वालियर में एक भाई द्वारा बहन के साथ लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है, परेशान बहन पुलिस के चक्कर काट रही है उसके साथ और भी लोग हैं जिनके साथ ठगी हुई है, बार बार निवेदन करने के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने आज एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है।
ग्वालियर के पिंटो पार्क क्षेत्र में रहने वाली अनीता राजावत एक अन्य महिला गायत्री और अन्य कुछ लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची, उन्होंने शिकायती आवेदन देते हुए पुलिस को बताया कि उनके साथ उनके ही भाई ने 12 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है।
बहन बोली मेरी जमा पूंजी भाई ने हड़प ली अब धमकी दे रहा
अनीता ने बताया उनके साथ उनके ही भाई सुनील सिंह चौहान ने धोखा किया है उसने SJCC कंपनी में पैसा लगाने के लिए 12 लाख 60 हजार रुपये लिए और कहा कि ये एक निश्चित समय में दो गुने हो जायेंगे लेकिन जब समय पूरा हो गया तो अब वो पैसे नहीं दे रहा, मांगने पर गोली मारने की धमकी दे रहा है, उसने मेरी जमा पूंजी हड़प ली है।
पहले कहा पैसा कहीं नहीं जायेगा, अब वापस नहीं कर रहा
अनीता के साथ पहुंची गायत्री ने बताया कि वे सुनील सिंह चौहान के घर किराये पर रहती हैं उसने पैसे डबल करने की बात कही मैंने अपन गहने बेचकर उसे पैसे दिए अब वो पैसे नहीं दे रहा, गायत्री ने कहा कि हमें तो उसने पहले कम्पनी का नाम भी नहीं बताया बोला था आप तो मुझे जानते हो आपका पैसा कहीं नहीं जायेगा, लेकिन अब पैसा नहीं दे रहा।
पुलिस ने दिया न्याय का भरोसा
उधर पुलिस ने कहा कि शिकायती अवेदन आया है जिसमें एक महिला ने उसके भाई द्वारा पैसे वापस नहीं करने के शिकायत की है, पुलिस मामले की जाँच करेगी और उस हिसाब से एक्शन लेगी।
[dgv_vimeo_video id=”1040046750″]
[dgv_vimeo_video id=”1040047001″]
[dgv_vimeo_video id=”1040047179″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

