पुलिस विभाग में थोकबंद Transfer, आदेश में 800 से अधिक आरक्षक, प्रधान आरक्षक, एसआई और एएसआई के नाम, यहाँ देखें लिस्ट

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने आज सोमवार 16 जून को तबादला आदेश जारी करते हुए ग्वालियर जिले के अलग अलग थानों में पदस्थ आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों, सहायक उपनिरीक्षकों और उप निरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने में पदस्थ किया है।  
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश शासन पुलिस विभाग ने आज बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए हैं।  ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की अलग अलग सूची जारी की हैं। इस सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक,  सहायक उप निरीक्षक और उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर द्वारा आज सोमवार 16 जून को जारी अलग अलग तबादला सूचियों में ५६३ आरक्षक, 209 प्रधान आरक्षक, 43 सहायक उप निरीक्षक और 13 उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक थाने से दूसरे थाने में पदस्थ किया गया है।

तबादलों से जुड़े मुख्य बिंदु  

कुल स्थानांतरण:  828

विभाग: पुलिस, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय

आदेश जारी तिथि: 16 जून 2025

स्थानांतरण प्रभावी: तत्काल प्रभाव से लाग

यहाँ देखें पूरी सूची 

ट्रांसफर लिस्ट PDF में जारी की गई है, जिसे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

यहां क्लिक करें –

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/06/mpbreaking51366989.pdf

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/06/mpbreaking06816255.pdf

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/06/mpbreaking04334601.pdf

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/06/mpbreaking55557957.pdf

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews