व्यापारी ने अपने सीए को ही दिया धोखा, पार्टनर बनाने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये, मामला दर्ज

Fraud

Gwalior News :  ग्वालियर में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है, मामला एक व्यापारी और उसके सीए से जुड़ा है, व्यापारी ने अपने सीए को ही कारोबार में पार्टनर बनने का झांसा देकर उसके साथ लाखों रुपए की ठगी कर ली,  काफी प्रयासों के बाद भी जब व्यापारी ने पैसे वापस नहीं किये  तो सीए ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सीए को पार्टनर बनाकर व्यापारी ने दिया धोखा 

जानकारी के मुताबिक माधवगंज थाना क्षेत्र के लाला का बाजार इलाके में रहने वाले व्यापारी मोहनलाल अग्रवाल ने 2018 में केमिकल प्लांट खोला था उन्होंने इस प्लांट में अपने सीए गोविंद दास गर्ग को 7 लाख रुपये लेकर पार्टनर बनाया, इसका कायदे पेपर वर्क भी हुआ  लेकिन प्लांट चालू होने के बाद ना तो गोविंद प्रसाद को उनके प्रॉफिट का हिस्सा दिया गया और नाही उनकी रकम वापस की जा रही थी।

पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया 

गोविंद प्रसाद गर्ग ने कई बार मोहनलाल से उनका प्रॉफिट देने या फिर रकम वापस करने के लिए कहा लेकिन उसने न तो प्रॉफिट दिया और ना रकम वापस की तब हारकर माधवगंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि शिकायत पर कारोबारी मोहनलाल अग्रवाल पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”911219725″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews