कैबिनेट मंत्री फिर दिखे सफाई करते हुए, इस बार पार्क से किया कचरा और प्लास्टिक साफ

कैबिनेट मंत्री फिर दिखे सफाई करते हुए, इस बार पार्क से किया कचरा और प्लास्टिक साफ

भोपाल/ग्वालियर। 


मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर आजकल साफ सफाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कभी वह नाली साफ करते दिख जाते हैं तो कभी कुद ही सीवर में उतर कर सफाई करने लगते हैं। इस बार पह ग्वालियर के गांधी पार्क पहुंचे। यहां भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। गांधी पार्क में गंदगी देख तोमर ने सफाई करना शुरू कर दिया। 

दरअसल, प्रादुम्न सिह तोमर ने पार्क में के कोने-कोने में जाकर कचरा और प्लास्टिक बोतल इकट्ठा जमा की। मंत्री ने सफाई करने के बाद पार्क में मौजूद युवाओं को सफाई के लिए प्रेरित किया। तोमर ने युवाओं के पास बैठकर स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंत्री की समझाइश और शपथ दिलाने के बाद युवाओं ने भी कहा कि हम लोग भी स्वच्छता के लिए अभियान चलाएंगे। गौरतलब है कि, प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  पिछले दिनों के दौरान चार बार या तो सड़कों पर झाड़ू लगा चुके हैं या नाले में उतरकर सीवेज साफ कर चुके हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews