लापरवाही पड़ी भारी, 13 निलंबित, कलेक्टर ने दी अनिवार्य सेवानिवृति की चेतावनी

MP Panchayat By-Election

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही लापरवाह कर्मचारियों अधिकारियों पर निलंबन (Suspend) की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। चुनावों (MP Election 2022) के लिए हर बार की तरह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं जिसमें शामिल रहना अति आवश्यक सेवाओं में शामिल है बावजूद इसके कुछ अधिकारी कर्मचारी पहले दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए, जिनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है।

त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने कल शुक्रवार 3 जून को प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था। जानकारी के अनुसार IITTM में आयोजित प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1563 अधिकारियों कर्मचारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। इसमें कुल 18 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहे,  जिसमें जानकारी लेने पर 5 अधिकारी कर्मचारी कही दूसरी जगह चुनाव ड्यूटी में शामिल थे।

ये भी पढ़ें – MP WEATHER: 9 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में लू का अलर्ट, मानसून में होगी देरी!

शेष बचे 13 अधिकारीयों कर्मचारियों की अनुपस्थिति को आदेश का उल्लंघन माना गया और इनके खिलाफ जिला  निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Gwalior District Election Officer) ने निलंबन की कार्यवाही के आदेश दिए।  कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के 8 शिक्षकों को निलंबित  (teachers suspended) कर दिया और उच्च शिक्षा विभाग के 5  प्रोफेसर्स के निलंबन का प्रस्ताव संभागीय आयुक्त को भेज दिया।

ये भी पढ़ें – अक्षय – मानुषी की जोड़ी का जलवा, Samrat Prithviraj फिल्म ने पहले दिन की करोड़ों की कमाई

उधर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने एक आदेश में कहा है कि बहुत से अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीमारी के कारण निर्वाचन कार्य में शामिल होने से इंकार किया जा रहा है, जिससे कार्य प्रभावित होता है।  ऐसी स्थिति में आदेशित किया जाता है कि अब बीमारी सम्बन्धी छुट्टी का कोई भी आवेदन मेडिकल बोर्ड के सर्टिफिकेट के बिना स्वीकार नहीं होगा। आदेश में चेतावनी दी गई है कि उल्लंघन होने पर 20 साल की सेवा अथवा 50 साल  की आयु के आधार पर अनिवार्य सेवानिवृति की कार्यवाही की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews