डबरा सीबीएमओ सोलंकी पर छेड़छाड का मामला दर्ज

डबरा सीबीएमओ सोलंकी पर छेड़छाड का मामला दर्ज

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| शासकीय कर्मचारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का शोषण आम बात हो चुकी है और इस तरह के मामले लगातार देखने को भी मिल रहे हैं कि वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे है| ताजा मामला डबरा सिविल अस्पताल का है|

जहां चिकित्सालय में पदस्थ सीबीएमओ पर महिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला चिकित्सक ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं| पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस समय डबरा सिविल अस्पताल में सीबीएमओ के पद पर डॉ सुरेंद्र सोलंकी पदस्थ हैं|

इन पर महिला चिकित्सक ने काफी लंबे समय से प्रताड़ित करने और छेड़छाड़ सहित जान से मारने की धमकी की शिकायत डबरा सिटी थाने में की थी जिस पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 354 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है फ़िललाल महिला बिंग इस मामले की जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews