“CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” नारे लगाते हुए बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेसी, ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर सीईसी ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ मतदाताओं ने नाम काट दिए यानि उनके मत का अधिकार छीन लिया ये अपराध है।
Gwalior Congress Protest

Gwalior Congress Protest

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग (CEC Gyanesh Kumar resignation Demand) को लेकर कांग्रेस हमलावर है और लगातार धरना,  प्रदर्शन , नारेबाजी कर रही है, इसी क्रम में आज उसने ग्वालियर में प्रदर्शन किया, ग्वालियर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर  नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर वोट चोरी का आरोप लगा रही कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियाँ भाजपा पर भी निशाना साध रही हैं, विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर चुनाव आयोग एसआईआर के नाम पर वोट चोरी कर रहा है और भाजपा को इसका लाभ दिला रहा है।

अख़बार की खबर के बाद कांग्रेस के CEC पर हमले तेज 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला रखा है उनके निशाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह हैं, पिछले दिनों राहुल गांधी के आरोपों को तब और बल मिला जब एक अख़बार ने चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त के बीच असहमति की बात उजागर की, खबर में ज्ञानेश कुमार पर मनमाने फैसले लेने के आरोप लगाये गए।

कांग्रेस बोली ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर ही रुकेगा आंदोलन 

इस खबर के बाद से कांग्रेस का हमला पहले से और तेज हो गया और देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए, ग्वालियर में आज कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे, कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन सफल नहीं हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, वे मतदाताओं के साथ धोखा कर रहे हैं उन्हें अपने पद पर बने रहने का  कोई अधिकार नहीं है उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए , कांग्रेस नेताओं ने कहा ये आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा नहीं दिया जाता या फिर वे इस्तीफा नहीं दे देते।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews