केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  नशे के सौदागरों के खिलाफ ग्वालियर (Gwalior) में जारी अभियान में आज केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (Central Bureau of Narcotics) और ग्वालियर क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch Police)  ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के कब्जे से 260 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।  गांजे की ये बड़ी खेप आंध्र प्रदेश से आ रही थी और उत्तर प्रदेश जा रही थी । पकड़े गए गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ग्वालियर और ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक संयुक्त कार्यवाही कर एक ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। नारकोटिक्स को  सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाले एक ट्रक में छिपाकर बड़ी मात्रा में गांजा पास हो रहा है।

ये भी पढ़ें – राज्य सरकार ने इस IAS की सेवाएं भारत सरकार को सौंपी, पढ़ें डिटेल

नारकोटिक्स विभाग ने ग्वालियर पुलिस से सहयोग मांगा , एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने अपनी टीम नारकोटिक्स टीम के साथ सहयोग के लिए दी। टीम ने संयुक्त रूप से दतिया डगराई टोल प्लाजा पर निगाह रखना शुरू की।  कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताये नंबर का ट्रक वहां से निकला तो उसे रोकर जब चैकिंग की तो उसमें छिपाकर रखा गया गांजा दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – LNIPE के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुबह क्लास लेकर वापस लौटे थे

नारकोटिक्स उपायुक्त हेमंत हिंगोनिया ने बताया कि ड्राइवर और उसके साथी को हिरासत में लेकर ट्रक से गांजे के पैकेट नीचे उतारे जो संख्या में 120 थे और जब उनका वजन किया तो वो 260 किलोग्राम के करीब था। नारकोटिक्स विभाग ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग के लिए उनकी सराहना की है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”747345233″]

[dgv_vimeo_video id=”747344726″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews