चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ठाना है, ग्वालियर को स्वच्छ बनाना है

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ठाना है, ग्वालियर को स्वच्छ बनाना है

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। इंदौर की राह पर अब ग्वालियर बनेगा स्वच्छता में नंबर वन। ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए अब नगर निगम के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा। स्वच्छता के सपने को साकार करने के लिए आर्ट्स नगर निगम एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव द्वारा एक पहल की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रवीण अग्रवाल ने नगर निगम अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता के साथ नगर निगम के अमले को लेकर ग्वालियर की मुख्य जगहों जैसे सराफा बाजार पाटनकर बाजार दौलत गंज महाराज बाड़ा आदि जगहों पर माइक द्वारा लोगों से कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की।

[dgv_vimeo_video id=”682542653″]

यह भी पढ़े…यूक्रेन में फंसी जबलपुर की छात्रा सोमवार को पहुंचेगी घर

प्रवीण अग्रवाल और मुकुल गुप्ता के द्वारा की गई इस अभिनव पहल को न केवल व्यवसाय एवं दुकानदारों ने सराहा बल्कि उनके साथ चल रहे कचरा वाहनों में उत्साह पूर्वक दुकानों से लाकर कचरा भी डाला। आपको बता दें नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई इस अभिनव पहल की प्रशंसा शहर में हर जगह हो रही है। इस पहल के दौरान अग्रवाल और गुप्ता के अलावा दक्षिण विधानसभा के सभी वार्ड मॉनिटर, जोनल ऑफिसर स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म साहनी आदि उपस्थित रहे।

[dgv_vimeo_video id=”682543272″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews