मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में 375 पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिला लाभ, सिंधिया ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में 375 पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिला लाभ, सिंधिया ने कही बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में आज आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर (Chief Minister Public Service Camp)  में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय शिविर के पहले दिन ही हजारों की संख्या में आवेदन आये जिसमें से 550 आवेदन का चयन किया गया और मौके पर ही 375 हितग्राहियों को लाभ दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया थे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation and Steel Minister Jyotiraditya Scindia) ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम नागरिकों के कल्याण के लिये प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाकर प्रदेश भर में एक पुनीत कार्य किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह पवित्र अभियान संचालित है। शिविर का आयोजन हजीरा क्षेत्र के सोना गार्डन में आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला पहला राज्य होगा MP, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आम जनों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन को और बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश भर में 45 दिन का विशेष अभियान मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (Chief Minister Public Service Campaign)  के रूप में संचालित हो रहा है। पूरे प्रदेश भर में लाखों की संख्या में हितग्राहियों को चयनित 35 योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में शिविर आयोजित कर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – BJP ने पांच जिलों में बनाये नए अध्यक्ष, अब इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि जनकल्याण के साथ-साथ शहर के समग्र विकास हेतु भी अनेक महत्वाकांक्षी योजनायें स्वीकृत होकर उन पर कार्य प्रारंभ हो गया है। ग्वालियर (Gwalior News) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाईअड्डा, आधुनिक रेलवे स्टेशन, स्वर्ण रेखा पर एलीवेटेड रोड़, एक हजार बिस्तर का अस्पताल के साथ-साथ अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। अंतर्राज्यीय स्तर का बस स्टेण्ड का निर्माण भी ग्वालियर में किया जा रहा है। ग्वालियर के नागरिकों को शीघ्र ही चंबल का जल भी उपलब्ध कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें – KIA की ये कार आपके पास भी है? कंपनी ने वापस बुलाई, जानिए इसका कारण

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (CM Janseva Abhiyan) के तहत आयोजित दो दिवसीय शिविर (CM Jan Seva Shivir) में पहले दिन ही 550 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने हेतु चयनित किया गया। जिनमें से 375 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इस शिविर में अतिथि के रूप में प्रदेश के जल संसाधन, मत्स्य एवं मछुआ कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर, मध्यप्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल सहित जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews