अतुल सक्सेना/ग्वालियर। हजीरा क्षेत्र में रहने वाले एक श्रीवास्तव परिवार की खुशियाँ आज उस समय मातम में बदल गई जब उनके घर के मासूम की अचानक मौत की खबर उन्हें मिली। जानकारी के मुताबिक रविवार होने के कारण कोटा वाला मोहल्ले के कुछ बच्चे पास से बह रहे स्वर्ण रेखा नाले की सूखी जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच उनकी गेंद नाले में चली गई। गेंद लेने के लिए क्रिकेट खेल रहा 7 साल का रचित श्रीवास्तव दौड़ा लेकिन उसका पर स्लिप हो गया और वो नाले में गिर गया। नाला करीब 5 फीट गहरा था और बहाव भी तेज था, जिसके चलते कुछ ही पल में बच्चा गायब हो गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, लोग दौड़े, एक युवक बचाने के लिए नाले में उतरा तब तक बच्चा बह गया। पुलिस और नगर निगम को फोन किया गया। नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने नाले मे उतरकर खोज शुरू की तब कहीं एक किलोमीटर दूर बच्चे का शव बरामद हो पाया। ग्वालियर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है और रचित के साथ खेलने वाले उसके दोस्त गुमसुम हैं।
नाले में गिरकर मासूम की मौत, गेंद निकालने की कोशिश में गंवाई जान

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत