अतिक्रमण से मुक्त कराई जमीन पर बनेगा शहर का पहला गोल्फ कोर्स

city's-first-golf-course-will-be-built-on-the-ground-free-of-encroachment

ग्वालियर। रमौआ गांव के पास नगर निगम को जिला प्रशासन द्वारा उन्नत नर्सरी स्थापित करने के लिए 2010 में मिली जमीन पर अब शहर का पहला गोल्फ कोर्स बनेगा। ये फैसला नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन ने लिया है। निगम कमिश्नर के अनुसार शहर में हॉकी, क्रिकेट सहित अन्य कई खेलों के स्टेडियम तो हैं लेकिन गोल्फ खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए गोल्फ कोर्स नहीं है इसलिए इसे रमौआ के पास अतिक्रमणमुक्त कराई गई 17.763 हैक्टेयर जमीन पर गोल्फ कोर्स का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए गोल्फ कोर्स बनाने वाली दिल्ली की एक एक्सपर्ट फर्म से प्लान मांगा गया है। उसके बाद इसके निर्माण की शुरुआत होगी। नगर निगम की प्लानिंग के अनुसार जहां गोल्फ कोर्स बनेगा उसके किनारे और बीच में बारिश के दिनों में पौधे लगाये जायेंगे और सुरक्षा की द्रष्टि से दीवार बनाई जाएगी उसके बाद अगले चरण में गोल्फ कोर्स बनाया जायेगा।

 गौरतलब है कि इस जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मकान और ढाबे बना लिए थे जिसे नगर निगम के मदाखलत अमले ने 14 मई को हटाकर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews