स्वच्छता ऑनलाइन फीडबैक: राजधानी को पीछे छोडा, देश में 21 वी रैंक पर ग्वालियर

स्वच्छता ऑनलाइन फीडबैक: राजधानी को पीछे छोडा, देश में 21 वी रैंक पर ग्वालियर

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
स्वच्छता सर्वेक्षण -2020 वोट फॉर योर सिटी के लिए किए गए ऑन लाइन फीडबैक में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों की रैंकिंग में ग्वालियर देश में 21 वे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। वहीं प्रदेश की रैंकिंग में ग्वालियर को दूसरा स्थान मिला है।

देशभर में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक एप के माध्यम से मांगे गए ऑन लाइन फीडबैक की प्रक्रिया खत्म होने के बाद केंद्रीय शहरी आवास एवं विकास मंत्रालय के पास डाटा पहुँच चुका है। अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से ग्वालियर रैंकिंग की सूची में 21 वा स्थान हासिल करने में सफल रहा है। ग्वालियर से 110317 लोगों ने फीडबैक में हिस्सा लिया। इस सूची में गाजियाबाद पहले स्थान पर है वहाँ 1298966 लोगों ने इस फीडबैक में हिस्सा लिया। देश की रैंकिंग में इंदौर को 10 वा, जबलपुर को वा स्थान मिला है जबकि राजधानी भोपाल पिछड़कर 32 वे स्थान पर है। यानि प्रदेश में इंदौर पहले, ग्वालियर दूसरे, जबलपुर तीसरे और भोपाल चौथे नंबर पर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews