कपड़ा गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, पुराने नौकर ने ही साथी के साथ मिलकर की घटना, गिरफ्तार

पुराने नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर गोदाम में रखा करीब चार लाख रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया और भाग गए लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया ।
Cloth warehouse theft exposed in Gwalior

Cloth warehouse theft exposed in Gwalior

ग्वालियर पुलिस ने माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई एक कपड़ा गोदाम की चोरी का खुलासा कर दिया है और घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मुख्य आरोपी व्यपारी का पुराना नौकर है उसने साथी एक साथ चोरी कर लाखों का माल पार कर कर दिया, पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चावड़ी बाजार मोटे गणेश मंदिर के पास जनकगंज में रहने वाले विष्णु अग्रवाल ने थाना माधौगंज में शिकायत की कि उसका कपड़ों का कारखाना एवं गोदाम रामगंज गली लाला का बाजार माधौगंज है। 21 फरवरी को सुबह वो अपने गोदाम पर आये तो गोदाम में रखा सामान अस्त व्यस्त दिखा और गोदाम के अंदर रखा सामान 430 पीस लोअर, 320 पीस ट्राउजर, 100 पीस ट्राउजर पैक किये हुए, 54 पीस सादा पेंट तथा 17 रोल लोअर बनाने के कपड़े के थान और 100 पीस पैंट के और बण्डलों में बंधे थे लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माधौगंज ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू किये इसी बीच  आज 24 फरवरी को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी के प्रकरण में संदेही नरेश राठौर बिना नम्बर की टमटम से चोरी का सामान बेचने की नीयत से धान मील नाले के किनारे से निकल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो धानमील नाले के किनारे पर सामने से एक बिना नम्बर की टमटम आती हुई दिखी। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम नरेश राठौर बताया। पुलिस टीम द्वारा चालक से उसकी गाड़ी में भरे हुए कपड़ों के रोल के बारे में पूछताछ की तो उसने टमटम में भरे हुए कपड़ों के थान विष्णु अग्रवाल के कपड़ां के गोदाम लाला का बाजार से चोरी करना बताया।

चोरी का माल बेचने से पहले ही पुलिस ने पकड़ा 

आरोपी ने पूछताछ में उसने बताया कि वह पूर्व में विष्णु अग्रवाल के गोदाम में नौकरी करता था। उसने व उसके दोस्त कपिल प्रजापति ने दिनांक 20 फरवरी को रात में कपिल के घर में से लकड़ी की नसैनी लगाकर विष्णु अग्रवाल के गोदाम की छत पर चढ़कर जीने का दरबाजे की कुन्डी तोड़कर मैंने व कपिल ने गोदाम में रखे कपड़े व कपड़े के थान चोरी कर लिए थे जिसमें से 12 रोल लोअर बनाने के कपड़े के थान मैं अपनी टमटम में रखकर बेचने की नीयत से ले जा रहा था। पुलिस ने चोरी का सामान माय टमटम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा 

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी नरेश राठौर की निशादेही पर दूसरे आरोपी कपिल प्रजापति के घर पर जाकर देखा तो वह अपने घर पर मिला जिससे उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने कपिल प्रजापति के घर से 430 पीस लोअर के व 474 पेन्ट ट्राउजर जब्त कर कपिल प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों का रिकॉर्ड चेक कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews