सीएम डॉ मोहन यादव बोले, चार पीढ़ी तक कांग्रेस ने बाबा साहब से दुराभाव रखा, वो अपने इस पाप से मुक्ति की यात्रा निकाले

महू में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाले यदि उनके साथ किये पापों से मुक्ति के लिए यात्रा निकालें तो ठीक रहेगा।
CM Dr Mohan Yadav Gwalior

CM Dr Mohan Yadav Gwalior:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत आज जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर में आयोजित महासंगोष्ठी में सहभागिता की, उन्होंने देश-विदेश में मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान किया। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्श जीवन एवं समाज कल्याण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि चार पीढ़ी तक कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया अब जनता इसका हिसाब मांग रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले और होली दिवाली जैसे त्योहारों का उदाहरण देते हुए जातिवाद पर प्रहार किया उन्होंने कहा कुंभ में सम्हुक स्नान हो रहा है भंडारे हो रहे हैं कौन किसकी जाती और समाज पूछ रहा है? होली में हम तिलक लगते हैं तब क्या पूछते हैं आप किस समाज से हो ? नहीं मेले का मतलब ही है मेल जोल।

कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं को भुलाने का काम किया 

कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस का राजनैतिक इतिहास देखेंगे तो आजादी के पहले वाली और आजादी के बाद के व्यवहार में आपको बहुत अंतर दिखाई देगा, उसने अपने उन सभी नेताओं को भुलाने का काम किया जिन्होंने कांग्रेस को इस मुकाम तक पहुंचाया।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल के साथ कांग्रेस ने क्या किया सब जानते हैं 

सीएम ने कहा ये मदन मोहन मालवीय को भूल गए, ऐसे कई नेता जिन्होंने कांग्रेस से जुड़े रहते हुए सनातन संस्कृति को आगे बढाया उन्हें कांग्रेस ने भुला दिया जैसे ही नेहरु जी ने सत्ता संभाली उन्होंने उन सभी नेताओं को किनारे कर दिया जिनसे उनकी दुश्मनी थी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल के साथ क्या हुआ सबको मालूम है।

चार पीढ़ी तक कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित किया है  

सीएम ने कहा नेहरु ने अपने स्वार्थ और संकुचित मानसिकता के चलते बाबा साहब के साथ अन्याय किया और चार पीढ़ी से कांग्रेस ये अपमान कर रही है, उन्होंने कहा कांग्रेस का ये पाप देश की जनता भूली नहीं है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, इतिहास गवाह है कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव हरवाया उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया।

कांग्रेस की यात्रा पर हमला, बोले-अपने पाप से मुक्ति के लिए यात्रा निकाले  

मुख्यमंत्री ने कहा बाबा साहब के नाम पर पांच तीर्थ का निर्माण भाजपा ने कराया, कांग्रेस ने उसकी तरफ कभी देखा भी नहीं, महू में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाले यदि उनके साथ किये पापों से मुक्ति के लिए यात्रा निकालें तो ठीक रहेगा।

इनकी रही मौजदूगी 

संविधान गौरव अभियान के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद, सागर श्रीमती डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

[dgv_vimeo_video id=”1050281476″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews