सीएम डॉ मोहन यादव 04 जनवरी को ग्वालियर व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे, जन आभार यात्रा में होंगे शामिल, समीक्षा बैठक लेंगे

CM Dr Mohan Yadav

Gwalior News :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 4 जनवरी को ग्वालियर आगमन आएंगे वे ग्वालियर व्यापार मेले के उद्घाटन करेंगे, लाल टिपारा गौशाला के विकास कार्यों का शुभारम्भ करेंगे और जन आभार यात्रा में शामिल होंगे।

जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जनवरी को विमान द्वारा अपरान्ह 3 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयरपोर्ट से सीधे लाल टिपारा गौशाला पहुंचेंगे और यहाँ चल रहे विकास कार्यों का उदघाटन करेंगे।

ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेले का सीएम डॉ यादव करेंगे उद्घाटन 

गौशाला के बाद मुख्यमंत्री अपरान्ह 4:30 बजे मेला परिसर पहुँचकर ग्वालियर व्यापार मेला का उदघाटन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम के बाद सायंकाल 5:15 बजे जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। जन आभार यात्रा मेला मैदान से शुरू होगी।

राजस्व भवन में समीक्षा बैठक लेंगे मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम करीब 5:45 बजे चंद्रबदनी नाका के समीप विवेकानंद नीडम रोड स्थित राजस्व भवन के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर ग्वालियर संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद यहीं पर शाम 6:45 बजे से संभागीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।  कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 9:45 बजे वायुमार्ग से भोपाल के लिये रवाना हो जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews