सीएम ने डबरा क्षेत्र को दी बड़ी सौगातें, सिंध नदी पर पुल, पिछोर में महाविद्यालय और तहसील, लधेरा बांध निर्माण की घोषणा

सीएम ने डबरा क्षेत्र को दी बड़ी सौगातें, सिंध नदी पर पुल, पिछोर में महाविद्यालय और तहसील, लधेरा बांध निर्माण की घोषणा

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| पिछोर क्षेत्र की प्रसिद्ध श्यावर वाली माता मंदिर के प्रांगण में आज एक विशाल जन सभा का आयोजन किया गया| जिसमें 335 करोड रुपए की लागत से बनने वाली वारकरी से जिगनिया नहर का भूमि पूजन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चोहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्र और महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी सुमन द्वारा किया गया। एक माह के अंदर यह शिवराज सिंह का क्षेत्र में यह दूसरा दौरा है जिसे उपचुनाब से जोड़कर देखा जा सकता|

इस दौरान मंच से क्षेत्र में विकास के कई वायदे भी किये गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले मध्य प्रदेश में जो योजनाएं चलती थी सभी योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद करवा दिया था लेकिन एक बार फिर हमारी सरकार बनने के बाद सभी योजनाओं को एक बार पुनः चालू कर दिया गया है, चाहे वह संबल योजना हो या मेघावी छात्रों को लैपटॉप देने की व्यवस्था हो सभी योजनाओं को पुनः चालू कर दिया गया है, और इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछोर को सम्पूर्ण तहसील और कन्या विद्यालय बनाने की भी बात कही| साथ ही कहा कि यदि इमरती देवी आप को फिर से जिताते हो तो जितने भी अधूरे काम है वह सभी पूर्ण हो जाएंगे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा कि जब भी उनसे विकास कार्य की बात करते थे तो बोलते थे कि खजाना खाली है सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी हमने किसी कार्य के लिए शिवराज सिंह जी से बात की होगी तो उन्होंने छप्पर फाड़ कर दिया है| ऐसे जनसेवक का हम आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने डबरा क्षेत्र के विकास के लिए छप्पर फाड़ कर दिया है।समय की कमी के चलते ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने देशी अन्दाज़ में महाराज और शिवराज की तारीफ़ करते हुए उन्हें बोलने के लिये आमंत्रित किया।इस दौरान भाजपा ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष कोशल शर्मा,विधानसभा समनब्यक मोहन सिंह राठोर,विपिन आनंद,युबा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप ओलख,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यजीतू ड़ेंगरे,जयेन्द्र गुर्जर,सूर्यभान रावत सहित आस पास के क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews