
ग्वालियर । अतुल सक्सेना| प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस दिन प्रात:काल लगभग 9.50 बजे विशेष विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री विमानतल से मुरार बारादरी चौराहे के पास गली नं.-3 आर्यनगर स्थित केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के स्थानीय आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचेंगे। गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू) का शनिवार को निधन हो गया था। शोक संवेदना प्रकट करने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 11 बजे विशेष विमान द्वारा ग्वालियर से वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

