कोरोना ब्लास्ट के बीच CM शिवराज शनिवार को ग्वालियर व मुरैना के दौरे पर

कोरोना ब्लास्ट के बीच CM शिवराज शनिवार को ग्वालियर व मुरैना के दौरे पर

ग्वालियर । अतुल सक्सेना| ग्वालियर और मुरैना में बढ़ते कोरोना मरीजों के संख्या के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जुलाई को ग्वालियर और मुरैना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह भोपाल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर 11:50 पर ग्वालियर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12 बजे जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक कर कोरोना नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री चौहान दोपहर एक बजे कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

श्री चौहान दोपहर 3 बजे स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। ग्वालियर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 3:30 बजे मुरैना के लिए प्रस्थान कर 3:55 पर मुरैना आएंगे तथा वहाँ 4 बजे नगरीय पथ व्यवसायियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। मुख्यमंत्री 4:45 पर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ कोरोना संबंधी कार्यों की समीक्षा करेंगे। सायं 6 बजे मुरैना से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 6:25 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews