कलेक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, डबरा में रविवार तक लागू रहेगा कर्फ्यू

कलेक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, डबरा में रविवार तक लागू रहेगा कर्फ्यू

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

जिले के डबरा क्षेत्र में लगातार निकल रहे कोरोना के संक्रमित मरीजों को लेकर कलेक्टर, एसपी, WHO टीम के डॉक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि डबरा में रविवार तक पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। उसके बाद हालात की समीक्षा उपरांत आगे का फैसला लिया जायेगा।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसपी नवनीत भसीन डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर ने डबरा क्षेत्र का भ्रमण किया तथा गंभीरता से मैनेजमेंट करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत क्षेत्र की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा भी की गई चर्चा के दौरान डबरा क्षेत्र के एसडीएम राघवेंद्र पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि डबरा क्षेत्र में आगामी रविवार तक पूर्ण रूप से लॉक डाउन रहेगा तथा रविवार को समीक्षा उपरांत ही दुकानें खोलने पर विचार किया जावेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डबरा में बनाए गए कंटेंनमेंट क्षेत्र में प्रभावी रूप से सर्वेक्षण का कार्य हो तथा सर्वेक्षण से कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए इसके साथ ही सर्वेक्षण कार में गंभीरता रखें । उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डबरा क्षेत्र में दो फीवर क्लीनिक शीघ्र ही शुरू की जाएं। इसके साथ ही डबरा क्षेत्र की जनता से अधिकारियों द्वारा अपील की गई कि कोरोना वायरस की गंभीरता को समझें तथा लॉक डाउन का पूर्ण रुप से पालन करें। अत्याधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं हाथों को सैनिटाइजर से साफ करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना के चक्र को तोड़ने में सहयोग करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews