शासकीय संपत्ति पर पोस्टर चिपके देख भड़के कलेक्टर, FIR के निर्देश

शासकीय संपत्ति पर पोस्टर चिपके देख भड़के कलेक्टर, FIR के निर्देश

ग्वालियर। स्वच्छता अभियान के तहत चल रही साफ सफाई का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर अनुराग चौधरी मंगलवार को उस समय नाराज हो गए जब उन्होंने शासकीय संपत्ति पर पोस्टर चिपके देखे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पोस्टर चिपकाने वालों पर FIR की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्हें सड़क पर गंदगी दिखाई दी जिस पर भी उन्होंने नाराजी जताई।

कलेक्टर अनुराग चौधरी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित निगम अधिकारियों व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ स्वच्छता का निरीक्षण विभिन्न क्षेत्रों में निकले l कलेक्टर श्री चौधरी ने मुरार शमशान रोड का निरीक्षण किया तथा नगर निगम द्वारा किए जा रहे रोड चौड़ीकरण के मार्ग में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए इसके साथ ही शासकीय संपत्ति पर पोस्टर बैनर आदि चिपकाकर उनको गंदा करने वालों के खिलाफ एफ आई आर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को और तेजी से चलाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री चौधरी ने मुरार थाने का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए l इसके साथ ही थाटीपुर क्षेत्र में दो वीडियो कोच बस द्वारा सड़क पर सामान उतारने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए शासकीय संपत्ति पर खड़ी बसों को जप्त करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने सवारी के स्थान पर अनाधिकृत रूप से सामान ढोने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews