मंत्री की राह पर कलेक्टर, कर्मचारियों को किया सेल्यूट, पहनाई माला

मंत्री की राह पर कलेक्टर, कर्मचारियों को किया सेल्यूट, पहनाई माला

ग्वालियर,अतुल सक्सेना। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) की राह पर अब ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh )भी चल पड़े हैं। वे रात को अचानक शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकल गए और उन्होंने सड़क पर मिले सफाईकर्मियों की मुस्तैदी देखकर उन्हें सेल्यूट किया और माला पहनाकर सम्मानित किया।

अभी तक ग्वालियर में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का काम ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करते रहे हैं। चाहें वे कांग्रेस शासन में मंत्री रहे हों या अभी शिवराज सरकार में। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का उनका सिलसिला जारी है। अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने। कलेक्टर सिंह बीती रात अचानक शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकल पड़े। उन्हें सर्दी के बावजूद सड़कों पर सफाई
कर्मी काम करते हुए दिखे। कलेक्टर श्री सिंह ने उनसे बात की फिर अपने साथ मौजूद स्टाफ से पुष्पहार मंगवाए और सफाईकर्मियों को पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इतना ही नहीं कलेक्टर ने उन्हें सेल्यूट भी किया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आप लोगों के श्रम के कारण ही शहर साफ सुथरा रहता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने अपने क्षेत्रों में इसी तरह लगन के साथ काम करने की अपील की। जिले के मुखिया की इस सरलता और सहजता की शहर में चर्चा हो रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews