
Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पटवारी धर्मेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है। दरअसल, पूरा मामला नामांतरण में लापरवाही का बताया जा रहा है जोकि रवि कुमार पाठक की जमीन से जुड़ा है। वहीं, एसडीएम ने पूरे मामले की जांच में पटवारी को दोषी पाया है।
नोटिस किया गया था जारी
इस कार्रवाई से पहले पटवारी को विधिवत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि रवि कुमार पाठक की जमीन नामांतरण में पटवारी धर्मेंद्र शर्मा ने लापरवाही की थी। दरअसल, सीएम के आदेशानुसार प्रदेश में सभी जगह अलग-अलग तरह की कार्रवाई देखने को मिल रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

