लापरवाही पर गिरी गाज, तीन राजस्व निरीक्षक निलंबित

लापरवाही पर गिरी गाज, तीन राजस्व निरीक्षक निलंबित

डबरा, सलिल श्रीवास्तव।  एक शिकायत के बाद तीन राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया  है।  खास बात ये है कि राजस्व निरीक्षकों की शिकायत तहसीलदारों ने की थी। शिकायत की गंभीरता  को समझते हुए ग्वालियर कलेक्टर ने तीनों राजस्व निरीक्षकों को निलंबित (Three Revenue Inspectors Suspended) कर दिया है।

शासकीय सेवकों द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही किये जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कड़े शब्दों में एक्शन लेने के निर्देश दे चुके हैं। सीएम के निर्देशों का असर भी दिखाई दे रहा है। ताजा मामला ग्वालियर(Gwalior News) जिले की डबरा तहसील(Dabra News) का है। यहाँ पदस्थ तीन राजस्व निरीक्षकों को जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें – MP School : 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी, खाते में आएंगे 25 हजार रुपए

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के अनुमोदन पर अपर कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि डबरा तहसील में पदस्थ तहसीलदार डबरा दीपक कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार पिछोर बृजमोहन आर्य और अपर तहसीलदार वाय एस तोमर ने 23 मई को पत्र लिखकर बताया था कि राजस्व निरीक्षक राजेश गौड़, जी आर हरिऔध और नरेश उपाध्याय कोई कार्य नहीं करते हैं और तहसील कार्यालय का माहौल ख़राब करते हैं। सीमांकन बटांकन जैसे कार्य लंबित हैं इसलिए इन्हें यहाँ से हटाया जाये।

ये भी पढ़ें – MP Weather : 39 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की सम्भावना, मौसम विभाग का अलर्ट

तीन तहसीलदारों की सामूहिक शिकायत को ग्वालियर कलेक्टर ने गंभीर माना और तीनों राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।  आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय ग्वालियर रहेगा।

ये भी पढ़ें – IRCTC ने रद्द की 309 ट्रेन, कहीं आपकी बुकिंग तो नहीं, यहाँ देखें सूची

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews