एक्शन में कमिश्नर, सड़क पर उतरे, गाड़ियां जब्त, दुकानों पर जुर्माने लगाए, मचा हड़कंप

एक्शन में कमिश्नर, सड़क पर उतरे, गाड़ियां जब्त, दुकानों पर जुर्माने लगाए, मचा हड़कंप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं को देखने के लिये सोमवार को नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन (Municipal Corporation Commissioner Sandeep Makin)निगम अफसरों के साथ सुबह खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने यातायात (Treffic) में बाधक बन रहे बीच सड़क पर ठेले और गाड़ियों को जब्त करने के निर्देश दिये और दुकानदारों पर जुर्माना लगाया।

नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन सोमवार को सुबह उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान के साथ अचानक निरीक्षण पर निकल गए। निरीक्षण के दौरान शिन्दे की छावनी पर रोड पर लगी गाड़ियों के कारण रोड जाम होने पर आयुक्त ने अफसरों, दुकानदारों और वाहन मालिकों को फटकार लगाई। कार्रवाई में शिन्दे की छावनी चौराहे पर बांके बिहारी नाश्ता सेंटर पर 2000 रु का जुर्माना , श्याम मेडीकाल पर 1000 रु का जुर्माना, सुभाष मिष्ठान भंडार पर 3000 रु का जुर्माना करने के साथ साथ कुल 16 लोगों पर जुर्माना किया। कमिश्नर ने चौराहे के डिवाइडर के आसपास गन्दगी दिखाई देने पर सफाई के निर्देश दिये।

कमिश्नर को शिंदे की छावनी क्षेत्र में गैरिज के बाहर सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई दी जो यातायात में बाधा बन रहीं थी कमिश्नर ने 3 मोटरसाइकिलों को जब्त करने के निर्देश दिये और मदाखलत विभाग भिजवा दी। उन्होंने सड़क पर लगे फल एवं सब्जी के ठेलों को हटवाया एवं 2 ठेलों को जब्त करने की निर्देश दिये। कमिश्नर माकिन ने क्षेत्राधिकारी एवं मदाखलत अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी मेन रोड एवं बाजारों पर सभी दुकानों के बाहर अतिक्रमण एवं गाडियाँ ना लगे ये ध्यान रहे। यदि इससे यातायात बाधित होता है तो वहाँ कड़ी कार्रवाई की जाए। कमिश्नर के अचानक एक्शन में आने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकान के बाहर खड़े वाहन हटवाये और सफाई भी करवाई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews