बिना मास्क पहने छात्र को चांटा मारने वाले SDM की शिकायत, कलेक्टर, CM को लिखा पत्र

बिना मास्क पहने छात्र को चांटा मारने वाले SDM की शिकायत, कलेक्टर, CM को लिखा पत्र

ग्वालियर, अतुल सक्सेना ग्वालियर (Gwalior)में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते जिला प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं बिना मास्क (Mask) घूमने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम स्तर के अधिकारी सड़क पर खड़े होकर चालानी कार्रवाई कर रहे हैं फिर भी कुछ लोग कोरोना की गंभीरता को नजरअंदाज कर बिना मास्क (Mask) लगाए घूम रहे हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपना ही नहीं दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं।  सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। जिसमें मास्क (Mask) नहीं लगाए एक युवक से एसडीएम (SDM) की बहस होती है और वे उसे चांटा मार देते हैं , परिजनों ने चांटा मारने वाले एसडीएम (SDM) की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

38 सेकण्ड का वायरल वीडियो बुधवार शाम का फूलबाग चौराहे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में छात्र मयंक गतवार बिना मास्क (Mask) लगाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसे रोकते हैं, बिना मास्क (Mask) लगाए निकलने पर टोकते हैं उनके बीच वाद विवाद होने लगता है, मौके पर मौजूद एसडीएम विनोद भार्गव (SDM Vinod Bhargava)रसीद काटने के लिए कहते हैं और मयंक गतवार को गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहते हैं तो छात्र गाड़ी वहीँ खड़ी कर देता है, जब प्रशासनिक अधिकारी उसे जाने के लिए कहते हैं तो छात्र कहता है कि जा तो रहा हूँ धक्का क्यों दे रहे हो, इतना सुनते ही एसडीएम विनोद भार्गव भड़क जाते हैं और छात्र मयंक गतवार को एक चांटा मार देते हैं।

ये भी पढ़ें – क्या है इंदौर में लाशों के ढेर की सच्चाई, दर्दनाक मंजर के साथ ही कांग्रेस ने उठाये सवाल

वायरल वीडियो छात्र मयंक गतवार के चाचा एडवोकेट राजकुमार गतवार के पास भी पहुंचता है तो वो मयंक से पूछते हैं मयंक पूरा घटनाक्रम चाचा को बताता है और बिना मास्क की रसीद भी दिखाता है। भतीजे की बात सुनने के बाद एडवोकेट राजकुमार गतवार ने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से एसडीएम विनोद भार्गव (SDM Vinod Bhargava) की शिकायत की है।  उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा कि मेरा भतीजा बुधवार 7 अप्रैल की शाम को फूलबाग कोचिंग जा रहा था वो बिना मास्क (Mask)  के था, फूलबाग पर उसकी मोटरसाइकिल रोकी और बिना मास्क (Mask) के होने पर उसका चालान काट दिया लेकिन एसडीएम विनोद भार्गव (SDM Vinod Bhargava) ने बिना किसी बात के मुझे गुस्से में आकर चांटा मार दिया।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1380144754491490309

एडवोकेट राजकुमार गतवार ने कलेक्टर को लिखे पत्र की कॉपी संभागायुक्त आशीष सक्सेना और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी भेजी है और जाँच कर विधि अनुसार कार्रवाई की मांग की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews