हवा भरने वाला कम्प्रेशर फटा, युवक की मौत, शव के टुकड़े हवा में उड़े

compressor-blast-one-dead-in-dabra-

डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा नगर के बस स्टेंड के पास हुए तेज धमाके से सनसनी फ़ैल गई। यहाँ हवा भरने वाला कम्प्रेशर फटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना में युवक के शव के टुकड़े टुकड़े हो गए और शव कई फीट हवा में उछले । 

जानकारी के अनुसार भगवान दास उर्फ़ भंतो बाथम नामक युवक बस स्टैंड के सामने गाड़ियों के पंचर सुधारने और हवा भरने की छोटी से दुकान चलाता था। आज दोपहर में वो कम्प्रेशर में बिजली से हवा भर रहा था। हवा भर जाने के बाद वो वाल्व बंद करने जा रहा था तभी अचानक तेज धमाके के साथ कम्प्रेशर फट गया। कम्प्रेशर फटते ही भगवान दास हवा में उछल गया उसके शव के टुकड़े टुकड़े हो गए । धमाका होने से वहां अफरा तफरी मच गई लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुँच गए। डबरा सिटी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने मृतक के शव के टुकड़ों को इकट्ठा करा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया । तहसीलदार सीताराम वर्मा ने बताया कि मृतक के पारिवारिक स्थिति के बारे में पता किया जा रहा है मृतक के पास अगर बीपीएल कार्ड है तो जो भी प्रावधान सहायता राशि के लिए होता है दिया जाएगा ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews