“लोकतंत्र बचाओ यात्रा” पर कंप्यूटर बाबा, कहा-“चौपाल लगाकर करेंगे गद्दारों का चेहरा उजागर”

“लोकतंत्र बचाओ यात्रा” पर कंप्यूटर बाबा, कहा-“चौपाल लगाकर करेंगे गद्दारों का चेहरा उजागर”

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

उप चुनाव से ऐलान से पहले ही राजनेताओं के बीच तेज हुई राजनैतिक हलचल के बीच अब साधू संत भी सड़कों पर उतर आये हैं। कमलनाथ सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने ऐलान करते हुए कहा कि वे 24 विधानसभाओं में जाकर बिकाऊलाल के असली चेहरे उजागर करेंगे। इसके लिए उन्होंने लोकतंत्र बचाओ यात्रा शुरू की है।

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की राजनैतिक बयानबाजी के बीच अब कंप्यूटर बाबा ने भी कांग्रेस छोड़कर जाने वाले पूर्व विधायकों पर जुबानी हमला बोला है। ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि कांग्रेस की चुनी हुई सरकार की भाजपा ने हत्या कर दी। और ये बिकाऊलालों ने भृष्ट शिवराज सरकार के साथ मिलकर सरकार बना ली। इसलिए पूरा संत समाज इसका विरोध करने सड़कों पर उतरेगा और इनका असली चेहरा उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि 24 विधानसभा में जो बिकाऊलाल हैं जिन्होंने जनता के वोटों को बेचा, जनता को बचा और खुद भी बिके इसलिए आने वाले समय में हजारों कि संख्या में हम चौपाल लगाकर जनता से संवाद करेंगे। जनता से कहेंगे कि आपने जिनको वोट दिया वो बिक गए फिर वोट देंगे तो और ज्यादा में बिकेंगे। इनका कोई भरोसा नहीं इन गद्दारों को अब बाहर करो। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ यात्रा हम आज से ग्वालियर चंबल से शुरू कर रहे हैं अभी 10 जिलों में जायेंगे और फिर सभी 24 विधानसभा सीटों पर जायेंगे। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र बचाओ यात्रा का नारा है” लोकतंत्र हत्यारों, से प्रदेश बचाओ गद्दारों से।”

गौरतलब हैं कि प्रदेश में 26 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है इसमें से 24 सीटें वो है जिनके तत्कालीन कांग्रेस विधायक विधायकी और पार्टी छोड़कर भाजपा में आ गए। जबकि दो सीट विधायकों के पद पर रहते निधन से खाली हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews