घोषणा से पहले ही इस दिग्गज नेता को सोशल मीडिया पर मिलने लगी बधाइयां

घोषणा से पहले ही इस दिग्गज नेता को सोशल मीडिया पर मिलने लगी बधाइयां

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| ज्योतिरादित्य सिंधिया (JYOTIRADITYA SCINDIA) के कांग्रेस छोड़ने के बाद ग्वालियर चंबल संभाग में अब कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा नाम लहार विधायक पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह (DR. Govind Singh) का है। कांग्रेस (Congress) अब उप चुनाव की बागडोर डॉ गोविंद को सौंप सकती है। इस बीच पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसपर चर्चा चल रही है।

कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों कि माने तो डॉ गोविंद सिंह के नाम पर सहमति बन गई है और 25 अप्रैल को पार्टी इस आशय का पत्र राज्यपाल को सौंप देगी। हालांकि अधिकृत घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन ग्वालियर से जुड़े दिग्विजय खेमे के नेताओं में भारी खुशी है। उन्होंने अभी से डॉ गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के लिए बधाई देना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ नेता ब्रज मोहन परिहार और वासुदेव शर्मा के नाम से सोशल मीडिया पर डॉ गोविंद सिंह को बधाई दी जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews