राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने पर भड़की कांग्रेस, बोली- लोकतंत्र की हत्या सहन नहीं की जाएगी

congress protest , gwalior news

Congress protest, Gwalior News : राहुल गांधी इस समय न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं, वे कल सोमवार 22 जनवरी को असम में थे, इस दौरान जब वे संत श्री शंकरदेव के जन्मस्थल पर उनके मंदिर में दर्शन करने गए तो सुरक्षा वालों ने उन्हें एंट्री नहीं दी, फ़ोर्स ने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को बाहर ही रोक लिया, इस पर कांग्रेस भड़की हुई है, कांग्रेस ने इसे एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या कहा है, आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने असम की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया।

ग्वालियर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के नीचे दिया धरना 

ग्वालियर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में धरना दिया और रघुपति राघव राजाराम, पतित पवन सीताराम भजन गाया, कांग्रेस के धरने मे शामिल नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । नेताओं ने राहुल गांधी को असम में मंदिर में प्रवेश करने से रोकने को जनता के अधिकारों का हनन, लोकतंत्र की हत्या कहा और इसकी निंदा की।

[dgv_vimeo_video id=”905574852″]

शहर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं इसलिए सरकार उनसे डरी हुई है, भाजपा की सरकारें लोकतंत्र की हत्या कर रही है, हमें असम में देखने को मिला कि जब 22 जनवरी को पूरा देश मंदिरों में दर्शन कर रहा था वहां राहुल गांधी को अनुमति देने के बाद भी मंदिर में जाने से रोका गया, उनकी यात्रा पर पथराव हो रहा है ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

[dgv_vimeo_video id=”905575144″]

ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने कहा हम अहिंसा को मानने वाले लोग हैं , हम प्रार्थना कर रहे हैं कि ईश्वर भाजपा के नेताओं को उनकी सरकारों को सद्बुद्धि दे जिससे वे लोकतंत्र की हत्या नहीं करें, राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा भाजपा कह रही है कि राम जी आ गए हैं, अरे राम जी तो कण कण में हैं ये कहाँ से ले आये , ये सब राजनीति है, उन्होंने कहा कि जब पूरा देश मंदिरों में दर्शन कर रहा था तब राहुल गांधी को मंदिरों में दर्शन करने से रोका गया ये भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।

[dgv_vimeo_video id=”905575274″]

धरने में ग्वालियर ग्रामीण के कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर , प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी शामिल हुए और भाजपा सरकारों के खिलाफ आक्रोश जताया, नेताओं ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है लोगों को न्याय नहीं मिल रहा इसलिए राहुल गांधी न्याय यात्रा पर है और उनपर हमले कराये जा रहे हैं लेकिन कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है न डरने वाली है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews