कांग्रेस का तंज, ‘श्रीअंत’ आपके अनुचर मंत्री के भाई पर लाखों रुपये बिजली बिल बकाया, शिवराज Action लेंगे?

कांग्रेस का तंज, ‘श्रीअंत’ आपके अनुचर मंत्री के भाई पर लाखों रुपये बिजली बिल बकाया, शिवराज Action लेंगे?

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| उप चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही भाजपा पर हमलावर कांग्रेस ने इसमें तेजी ला दी है। कोई भी मुद्दा कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहती। ऐसा ही एक मुद्दा कांग्रेस के हाथ लगा है जिसपर उसने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। इस हमले में उसमें सिंधिया, शिवराज और ऊर्जा मंत्री को निशाना बनाया है।

मार्च में भाजपा की सरकार बनने के बाद गर्मियों के मौसम में बिजली के भारी भरकम बिलों ने लोगों को परेशान कर रखा है। उपभोक्ताओं के ज्जर 2000 से लेकर 20,000रुपये तक के बिल पहुँच रहे हैं और बिल जमा नहीं होने की स्थिति बिजली कनेक्शन कट कर रही है। जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला किया है और ट्वीट कर सवाल किया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा “श्रीअंत” प्रदेश में 2000 रुपये के बिजली बिल का भुगतान ना होने पर उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है, आपके अनुचर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई के क्रेशर पर 95 लाख बाकी , आप व आपके कार्यकर्ता शिवराज जी कुछ Action लेंगे? इस ट्वीट के साथ केके मिश्रा ने एक अखबार की खबर की कटिंग पोस्ट की है। दर असल एक दैनिक अखबार ने ऊर्जा मंत्री के भाई के क्रेशर् पर 95 लाख का बिजली बिल बकाया हैडिंग के साथ खबर लगाई है जिसके बाद केके मिश्रा ने ये ट्वीट किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने दिया करारा जवाब

केके मिश्रा के ट्वीट के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ” मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार समान व सद्भाव वाली जन सरकार है। मैं बिजली कंपनियों को निर्देशित करता हूँ कि वो उपभोक्ता के रूप में मेरे परिवार व शुभ चिंतकों और मप्र के सभी सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं के साथ समान सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। कांग्रेस और भाजपा के ये ट्वीट शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews