पीसी शर्मा बोले -शिवराज जी, अपनी तरह मप्र के हर नागरिक को बना दो गरीब

pc sharma

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति (Politics) में इस समय गरीब और नंगा भूखा शब्द छाया हुआ है। क्या BJP क्या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता इस पर वार पलटवार कर रहे हैं अब कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (Former Minister PC Sharma) ने इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि यदि आप अपने को गरीब कहते हैं तो प्रदेश के हर परिवार और नागरिक को अपने जैसा गरीब (Poor) बना दीजिये।दरअसल, ग्वालियर (Gwalior) पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम (BJP National General Secretary Dushyant Gautam) ने कांग्रेस (Congress) को भृष्टाचारी और षड्यंत्रकारी कहकर हमला बोला।

मीडिया ने जब ग्वालियर में मौजूद कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने सवाल का सीधा जवाब नहीं देते हुए मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज  खुद को गरीब कहते हैं तो हमारा निवेदन है कि प्रदेश के हर परिवार हर नागरिक को अपने जैसा गरीब बना दें। बस षड्यंत्रकारी नहीं बनायें जैसे उन्होंने षड्यंत्र कर कांग्रेस की सरकार गिराई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews