कांग्रेस प्रत्याशी विधायक प्रवीण पाठक बोले – आसमान में बादल साफ हैं कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने वाले हैं

MP Election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इस समय वोटों की गिनती जारी है, सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं जिनमें सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखाई दे रही है, ग्वालियर में भी मतगणना जारी है, मतगणना स्थल पर प्रत्याशी भी मौजूद हैं और एक एक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं साथ ही अपनी पार्टी की सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं।

प्रवीण पाठक ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा 

कांग्रेस विधायक एवं ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी प्रवीण पाठक मतगणना स्थल एमएलबी कॉलेज पहंचे, मीडिया से बात करते हुए प्रवीण पाठक ने कहा आसमान में बादल साफ हैं, मुझे और प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे जिनके नेतृत्व में हम एम् विकसित मध्य प्रदेश की परिकल्पना को साकार करेंगे।

150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, एक्जिट पोल ओंधे मुंह गिरेगा  

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में चौंकाने वाले परिणाम  आएंगे, कांग्रेस 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी, कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि ग्वालियर चम्बल संभाग में कांग्रेस का प्रदर्शन 2018  से बहुत बेहतर होगा, एक्जिट पोल के सवाल पर प्रवीण पाठक ने कहा कि जिस एक्जिट पोल की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उसका हाल हम बंगाल और बिहार चुनाव में देख चुके हैं वो वहां ओंधे मुंह गिरा था और मध्य प्रदेश में भी यही होगा ।

[dgv_vimeo_video id=”890710687″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews