EVM की कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

EVM की कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस (Congress) ने स्ट्रॉंग रूम में रखी EVM की कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी की आशंका जताई है। स्ट्रॉंग रूम पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी के इलेक्शन एजेंट ने कंट्रोल यूनिट के मदर बोर्ड देखने की मांग की जिसे प्रशासन ने इंकार कर दिया। कांग्रेस ने अपनी आशंका की शिकायत चुनाव आयोग (Election commission) से की है।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों (By-election) में ग्वालियर जिले (Gwalior District) की तीन विधानसभा भी शामिल हैं जिसपर 3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए ईवीेएम मशीनों की कमिशनिंग अंतिम दौर में है। जिला प्रशासन के अधिकारी बारीकी से एक एक व्यवस्था को सुनिश्चित कर रहे हैं इसी बीच आज रविवार को कांग्रेस ने ईवीएम की कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी की आशंका जताई है। प्रत्याशियों के इलेक्शन एजेंट ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि उन्हें कंट्रोल यूनिट के मदर बोर्ड को दिखाया जाए।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार (Congress candidate Satish Singh Sikarwar) के इलेक्शन एजेंट एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश पाराशर ने कहा कि उन्हें आशंका है कि मतदान में प्रयोग होने वाली कंट्रोल यूनिट में चिप लगाकर गड़बड़ी की जा सकती है। इसलिए हम चाहते हैं कि कंट्रोल यूनिट के मदर बोर्ड की जांच हमारे इंजीनियर के सामने की जाए। हमें आशंका है कि बाहर से रिमोट द्वारा कंट्रोल कर कंट्रोल यूनिट में वोट बढ़ाये घटाए जा सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गड़बड़ी की आशंका की शिकायत चुनाव आयोग से की है । उधर एम एल बी कॉलेज में बनाये गए स्ट्रॉंग रूम सहित निर्वाचन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएँ देख रहे एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी(Deputy District Election Officer Ashish Tiwari)  ने कहा कि कांग्रेस की मांग को पूरा करने का अधिकार हमें नहीं है ये चुनाव आयोग के निर्देश पर ही संभव हो सकता है। हमने कांग्रेस की शिकायत को चुनाव आयोग को भेज दिया है। जैसे निर्देश आयेंगे उस हिसाब से कार्र वाई की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews