कांग्रेस MLA के बोल, ग्वालियर बहुत पीछे, श्रीमंत के प्रयासों से होगा अव्वल

कांग्रेस MLA के बोल, ग्वालियर बहुत पीछे, श्रीमंत के प्रयासों से होगा अव्वल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ में एक बार फिर कांग्रेस MLA डॉ सतीश सिकरवार ने कसीदे पढ़े। कई बार सार्वजनिक मंचों से सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तारीफ कर चुके उन्हें श्रीमंत कहकर सम्बोधित करने वाले ग्वालियर के कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार (Congress MLA Dr Satish Singh Sikarawar) ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि ग्वालियर बहुत पीछे है लेकिन श्रीमंत सिंधिया के प्रयासों से ये प्रदेश में फिर अव्वल होगा। खास बात ये है कि जिस समय कांग्रेस विधायक सिंधिया की तारीफ कर रहे थे उस समय सिंधिया मंच पर ही मौजूद थे।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आज मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हुरावली चौराहे पर स्थापित कारगिल शहीद नरेंद्र सिंह राणा की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रोटोकॉल के हिसाब से क्षेत्रीय विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें – खुशखबरी: सीएम शिवराज ने ग्वालियर को दी करोड़ों की सौगात, ऐसे मिलेगा लाभ

मंच पर जब कांग्रेस विधायक को बोलने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ की। उन्होंने कहा – मैं उम्मीद करता हूँ कि श्रीमंत सिंधिया जी के प्रयास से  ग्वालियर एक बार फिर अव्वल स्थिति में आएगा। एक समय था जब ग्वालियर अव्वल रहता था लेकिन आज ग्वालियर , जबलपुर, उज्जैन, इंदौर सहित कई संभागों से पीछे है। लेकिन मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में ग्वालियर का वैभव और गौरव पुनः लौटेगा और ग्वालियर प्रदेश में सबसे अव्वल स्थिति में जाना जायेगा। खास बात ये रही कि जब कांग्रेस विधायक सिंधिया की तारीफ कर रहे थे तब सिंधिया मंच पर ही मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – MP Panchayat Election : ये जीत कर भी हारे, हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ की हो , इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक मंचों से सिंधिया की तारीफ कर चुके हैं, उन्हें श्रीमंत कहकर सम्बोधित कर चुके हैं, उनके पैर छू चुके हैं। कांग्रेस विधायक ये तक कह चुके हैं कि महाराज आप बार बार आया करें,  आपके आने से सड़क के गड्ढे भर जाते हैं, स्ट्रीट लाइटें चालू हो जाती हैं। अब उनके द्वारा  फिर से सिंधिया की तारीफ में कसीदे पड़े जाने के बाद ग्वालियर की राजनीति में गर्माहट आ गई है।

ये भी पढ़ें – मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने में जबलपुर हुआ अव्वल, इंदौर-ग्वालियर अब भी पीछे

गौरतलब है कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से पिछले उपचुनाव में निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे डॉ सतीश सिंह सिकरवार ग्वालियर के लिहाज से बड़े नेता हैं। वे भाजपा के कद्द्वार नेता हुआ करते थे लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा से चुनाव हार गए थे उसके बाद हुए उलटफेर के बाद उप चुनाव में सिंधिया नेता पूर्व विधायक समर्थक मुन्नालाल गोयल को इस विधानसभा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था जिसके बाद सतीश सिकरवार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

[dgv_vimeo_video id=”680403844″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews