विधायक के साथ स्कूली बच्चों ने की ग्वालियर मेले की सैर, सॉफ्टी खाई, झूले पर की मस्ती

विधायक के साथ स्कूली बच्चों ने की ग्वालियर मेले की सैर, सॉफ्टी खाई, झूले पर की मस्ती

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

अपनी विधानसभा के निवासियों की परेशानियों को ऑन स्पॉट सॉल्व करने में महारत रखने वाले ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से विधायक प्रवीण पाठक दूसरे जन प्रतिनिधियों से अलग सोचते और करते भी हैं। शनिवार को भी उन्होंने ऐसा ही किया जो शायद ग्वालियर में इससे पहले कभी नहीं हुआ।

अपनी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में विधायक स्टेशनरी बैंक खोलने वाले ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक ने शनिवार को अपनी विधानसभा के दो शासकीय विद्यालयों के बच्चों को ग्वालियर व्यापार मेले का भ्रमण कराया । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाजार एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंकन्दर कम्पू के करीब 650 से अधिक छात्र छात्राओं को लेकर वे ग्वालियर मेले पहुंचे । ग्वालियर व्यापार मेले के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी जनप्रतिनिधि ने स्कूली बच्चो को मेला घुमाया हो। दरअसल पिछले दिनों विधायक पाठक ने स्कूलों का भ्रमण किया था तब उन्होंने मेला घुमाने का वादा किया था और आज उन्होंने इसी वादे को पूरा किया। विधायक श्री पाठक आज सुबह स्कूल पहुंचे वहां से वे स्कूल के बच्चों के साथ ही बस में बैठ कर ग्वालियर व्यापार मेले पहुंचे वहां पहुंचकर विधायक श्री पाठक ने बच्चों के साथ झूलों का आनंद लिया एवं भूत बंगला सहित अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। मेला घूमने के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। गौरतलब है कि बच्चे सुबह जब बस में बैठ कर मेला भ्रमण के लिए जा रहे थे तब विधायक की तरफ से सभी बच्चों को स्नेक्स दिया गया एवं मेला घूमने के बाद बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया । खाना खाने के बाद सभी बच्चों ने दोबारा मेला घुमा और घर जाए से पहले सॉफ्टी खाई और खूब फोटो खिंचाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews