ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने कांग्रेस ने रिपीट किया सुनील शर्मा को, बोले- जनता देगी धोखे का जवाब

MP Election 2023

MP Election 2023 : कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा को एक बार फिर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने चुनाव मैदान में उतारा है, टिकट की घोषणा के बाद से कांग्रेस नेताओं और सुनील शर्मा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है, समर्थकों ने फूलमालाओं से सुनील शर्मा का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई, सुनील शर्मा ने कहा कि ये चुनाव जनता लड़ेगी और उसे मिले धोखे का जवाब देगी।

सुनील शर्मा के टिकट से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह 

कांग्रेस द्वारा गुरुवार देर रात घोषित 88 प्रत्याशियों की सूची में ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा सीट पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, उनका टिकट घोषित होने पर उनके समर्थकों में जबरदस्त ख़ुशी है, समर्थकों ने सुनील शर्मा को फूलमालाओं से लाद दिया और पूरे क्षेत्र में मिठाई बांटी।

सुनील शर्मा बोले – यहाँ की जनता ना धोखा देती है, न धोखा देने वाले की बर्दाश्त करती है  

मीडिया से बात करते हुए सुनील शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए क्षेत्र की जनता को भी धन्यवाद दिया है, उन्होंने कहा कि ये चुनाव मैं या कांग्रेस पार्टी नहीं लड़ रहे, जनता लड़ रही है और उसे मिले धोखे का जवाब देगी क्योंकि यहाँ की जनता ना धोखा देती है और ना धोखा देने वाले को बर्दाश्त करती है, पिछली बार कांग्रेस और कमलनाथ को जनादेश मिला था लेकिन भाजपा ने इसे सौदा कर हथिया लिया था, जिसे अब जवाब मिलेगा।

कांग्रेस नेता का आरोप जनता त्रस्त है और भाजपा के नेता मस्त है

सुनील शर्मा ने कहा कि उप चुनाव में छल कपट जनता ने देखे है इसलिए इस बार प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी,  उन्होंने कहा कि ग्वालियर में कहीं कोई विकास नहीं हुआ, सड़कें बर्बाद हैं, गली गली शराब और स्मैक बेची जा रही है, बेटियां असुरक्षित हैं, जनता त्रस्त है और भाजपा के नेता मस्त है।

पिछले चुनाव में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करीब 33 हजार वोट से हराया था   

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में ग्वालियर विधानसभा सीट से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सुनील शर्मा के बीच ही मुकाबला हुआ था जिसमें सुनील शर्मा को करीब 33 हजार वोटों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी बावजूद इसके सुनील शर्मा क्षेत्र में लगातार सक्रिय है और क्षेत्र की जनता के मुद्ददे मुखर रूप से उठाते रहे हैं, अब देखना होगा क्या परिणाम सामने आता है।

[dgv_vimeo_video id=”876289842″]

[dgv_vimeo_video id=”876290015″]

[dgv_vimeo_video id=”876290212″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews