कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कमल नाथ को भेजा इस्तीफा, दो नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कमल नाथ को भेजा इस्तीफा, दो नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर चम्बल संभाग के सियासी गलियारों में कल मंगलवार को कांग्रेस (Congress) नेताओं के इस्तीफों की चर्चा जोरों पर चल रही थी, हालाँकि देर शाम उन नेताओं ने इस्तीफों से इंकार कर दिया जिनके नाम चर्चा में थे मगर आज बुधवार को कांग्रेस के एक प्रदेश पदाधिकारी ने इस्तीफा देकर चौंका दिया।

ग्वालियर (Gwalior News) निवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजू राय ने आज बुधवार को अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को भेज दिया। सोशल मीडिया पर भी राजू राय का इस्तीफा वायरल है।  खास बात ये है कि इस इस्तीफे में प्रदेश पदाधिकारी ने ग्वालियर कांग्रेस (Gwalior Congress) जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा और प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा का नाम लेकर उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior BJP में बढ़ा असंतोष, पहला इस्तीफा आया सामने

कांग्रेस नेता (MP Congress) राजू राय ने ग्वालियर के दोनों बड़े नेताओं पर छोटे कार्यकर्ताओं का शोषण करने और दबाव की राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन लोगों के कारण पार्टी ने हम जैसे पुराने कार्यकर्ताओं के टिकट काट दिए, ये लोग इस्तीफा देने की धमकी देकर प्रेशर पॉलिटिक्स करते हैं और फिर कहीं नहीं जाते , जब पार्टी हमारे बारे में कुछ नहीं सोच रही तो फिर इसमें रहकर क्या फायदा ?

ये भी पढ़ें – MP News : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, अधिकारियों को मिले निर्देश, बढ़ेगी किसानों की आय

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews