भाजपा सदस्यता समारोह : आरपार की लड़ाई के मूड में कांग्रेस, 22, 23 और 24 को देगी धरना

OBC Reservation

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

कोरोना संक्रमण के बीच ग्वालियर में आयोजित किये जारहे भाजपा के संभागीय सदस्यता ग्रहण समारोह का कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस का तर्क है कि जब सभी तरह के धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रम बंद है तो ग्वालियर के लोगों की जान के साथ खिलवाड क्यों किया जा रहा है। कार्यक्रम रोकने के लिये कांग्रेस ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पत्र भी लिखा था लेकिन ये बेअसर रहा इसलिए अब कांग्रेस ए तय किया है कि वो अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक तीन दिनों तक धरना देगी।

शहर जिला कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में समस्त कांग्रेसजनों को सूचित करते हुए कहा गया है कि कोरोना जैसी गंभीर महामारी प्रकोप के चलते जिला प्रशासन द्वारा जब सभी राजनैतिक, सामाजिक,धार्मिक त्योहारों भगवान श्री गणेश महोत्सव,ताजिये,शादियां एवं शवयात्रा तक को सीमित संख्या में करने के कड़े नियम बना दिये गये हैं जिनका ग्वालियर की जनता सम्मान एवं शालीनता के साथ शासन के नियमों का जनहित में पालन कर रही है। किंतु भाजपा द्वारा सत्ता के दंम्भ पर कल 22 अगस्त से तीन दिवसीय महासदस्यता अभियान के नाम पर ग्वालियर में शासन के नियमों का मनमाने ढंग से उलंघन कर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित कर कोरोना जैसी महामारी को ग्वालियर में फैलने का अवसर दिया जा रहा है और अफसोस कि बात है कि जिला प्रशासन सत्ता के दबाब में चुपचाप होकर मजबूरी में कार्यक्रम की अनुमति दे रहा है।

जबकि हकीकत में तो सिंधिया जी को 7 दिनों के लिये होम आईसोलेशन में रहना चाहिये था क्योंकि विगत दिवस उज्जैन में हुऐ एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव जी कोरोना पोजेटिव हो गये हैं और सिंधिया जी उस कार्यक्रम में उनके साथ थे अतः नियमानुसार उन्हें तो होम कोरेन्टीन होना चाहिये था। अतः भाजपा के कोरोना को आमंत्रण देते इस जनविरोधी कार्यक्रम एवं जिला प्रशासन के दोहरे मापदंड के विरोध में कल शनिवार दिनांक 22 अगस्त को प्रातः ठीक 9 बजे कांग्रेस कार्यालय शिंदे की छावनी से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संभाग भर के समस्त कांग्रेस जन फूलबाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा की ओर हाथों में तख्तियां लेकर पैदल कूच करेंगे ओर वहां जाकर धरना देंगे।

अतः कांग्रेस पार्टी के समस्त विधायक,पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक,पार्षद,पूर्व पार्षद, प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के सभी कार्यकारी अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,आई.टी एवं सोशल मीडिया सेल, सेवादल, इंटक,एन.एस.यू.आई.,ब्लाक्,मंडलम,सेक्टर के अध्यक्षगण एवं सभी पदाधिकारीगण कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस पार्टी के सभी सक्रिय एवं साधारण सदस्यों से सादर आग्रह है कि कल शनिवार को प्रातः 9 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों सहित कांग्रेस कार्यालय पर आवश्यक रूप से पहुंचने का कष्ट करें।

कांग्रेस की ये विज्ञप्ति राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है । लोगों का कहना है कि कांग्रेस अब आर पार के मूड में आ गई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा और उनकी सरकार नियमों का उल्लघंन करते हुए 22, 23 व 24 अगस्त को ग्वालियर चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं का ग्वालियर शहर मे सदस्यता अभियान कार्यक्रम करना कानून के विपरीत है इसलिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जान और जहान बचाने के लिये 22 अगस्त को कांग्रेस गांधी उद्यान फूलबाग में, 23 अगस्त को युवा कांग्रेस अंबेडकर पार्क में एवं 24 अगस्त को कांग्रेस सेवादल वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर धरने देंगे। अध्यक्ष ने इन धरनों में सभी कांग्रेसजनों जो आवश्यक रूप से शामिल रहने के निर्देश दिये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews