सिपाही की मां को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

सिपाही की मां को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Gwalior News : ग्वालियर में हजीरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक महिला को उसके भी भाई ने गोली मार दी, गोली महिला के कंधे में धंस गई, घायल महिला एसपी ऑफिस में पदस्थ महिला सिपाही की मां है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को गोली मारी 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कालोनी में गोली की आवाज से सनसनी फ़ैल गई, एक व्यक्ति अरुणा वैश्य नामक महिला को गोली मारकर फरार हो गया, महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल महिला की बेटी पुलिस में सिपाही 

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि घायल महिला एसपी ऑफिस में पदस्थ सिपाही की मां है, घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने पैसों के उधार पैसों के लेनदेन को लेकर उसके ही भाई ने गोली मारी है, पुलिस का कहना है कि 2019 में भी इनके बीच विवाद हुआ था आज फिर ये घटना हुई है।

पुलिस ने आरोपी को किया राउंड अप 

पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी का कहना है आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews