ग्वालियर में कोरोना ब्लास्ट, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 300 के नजदीक

mp corona today

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या ने सरकार को चिंता में डाल दिया है तो वहीं ग्वालियर जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही हैं। यहाँ पिछले 9 दिनों से बढ़ना शुरू हुआ पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में ये आंकड़ा 300 के करीब यानि 298 पहुँच गया है।

ये भी देखिये – मोबाइल टॉवर पर चढ़े पूर्व पार्षद, देर तक चला ड्रामा, देखिये वीडियो

ग्वालियर शहर के लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर लगातार उतर रहे हैं। पुलिस लगातार बिना मास्क लगाए घूमने वालों के चालान कर रही है लेकिन ये सभी प्रयास कोरोना पर नियंत्रण के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। यहाँ 31 मार्च से बढ़ना शुरू हुआ कोरोना का आंकड़ा थम नहीं रहा है, बढ़ता ही जा रहा है ।

31 मार्च को पहली बार इस साल में पॉजिटिव मरीजों ने शतक लगाया। इस दिन 120 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये। अगले दिन 1 अप्रैल को 129 मरीज पॉजिटिव निकले इसमें 8 मरीज रिपीट थे यानि आंकड़ा 120 था। 2 अप्रैल को आंकड़ा फिर 120 रहा, 3 अप्रैल को भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 120 ही आया लेकिन 4 अप्रैल को इसमें एकदम वृद्धि हुई और ये आंकड़ा 146 आया। 5 अप्रैल को आंकड़ा बढ़कर 146 हो गया और 6 अप्रैल को ये 181 पर पहुँच गया। 7 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने डबल सेंचुरी लगा दी और आंकड़ा 225 पहुँच गया। बात यहीं रुकी आज 8 अप्रैल को जो मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया उसमें कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 300 के करीब पहुँच गया, ये 298 निकला।

गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि 2044 सेम्पल की जांच की गई जिसमें 298 मरीज पॉजिटिव निकले। अभी जिले में 1464 एक्टिव केस बचे हैं। बुलेटिन ने एक मौत की जानकारी भी दी गई है जिसे मिलाकर अब तक कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 242 हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews