ग्वालियर में Corona Blast, एक दिन में मिले 502 नए पॉजिटिव मरीज

ग्वालियर में Corona Blast, एक दिन में मिले 502 नए पॉजिटिव मरीज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona) के नए मरीजों की संख्या में रोज तेजी से इजाफा हो रहा है। ग्वालियर (Gwalior News) में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों (Corona Positive Patient) की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को 502 नए पॉजिटिव मरीज मिले जिसे मिलाकर ग्वालियर जिले में एक्टिव केस बढ़कर 1697 हो गए हैं।

मंगलवार को जारी ग्वालियर जिले के कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 4398 सेम्पलों की जाँच की गई जिसमें से 502 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जबकि सोमवार को ये आंकड़ा 298 था और रविवार को 291 था। यानि पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews