Corona effect: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बना आइसोलेशन वार्ड, कोर्ट की सभी पेशियां बंद

Corona effect: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बना आइसोलेशन वार्ड,  कोर्ट की सभी पेशियां बंद

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर बरते जा रहे एहतियात के तहत ग्वालियर सेंट्रल जेल प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। जेल प्रशासन ने जेल में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया है जिसमें नये बंदी को सात दिनों तक रखा जायेगा। इसे अलावा सभी बंदियों की कोर्ट पेशी पर रोक लगा दी गई है। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए जेल में ही मास्क तैयार कराने शुरू दिये हैं । जरूरत पड़ी तो जेल में बन रहे मास्क दूसरे विभागों में भी भेजे जायेंगे।

ग्वालियर सेंट्रल जेल प्रदेश की बड़ी जेलों में से एक है। यहाँ क्षमता से अधिक बंदी है। ग्वालियर सेंट्रल जेल की क्षमता 2625 बंदियों की है लेकिन वर्तमान में यहाँ 3350 बंदी हैं। कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के चलते बंदियों की बड़ी संख्या को देखते हुए जेल प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि हमने जेल में एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया है। यहाँ नये बंदियों को रखा जायेगा और सात दिनों तक उसका नियमित परीक्षण करने के बाद बैरक में शिफ्ट किया जायेगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी बंदियों की पेशी पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि हम बंदियों के लिए जेल में ही मास्क तैयार कर रहे हैं और इन्हें बंदियों को और कर्मचारियों को वितरित किया जा रहा है।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने दिया सुझाव, दूसरे विभागों में भी भेजे जायेंगे मास्क

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने जेल अधीक्षक से सवाल किया कि क्या वे जेल में बन रहे मास्क दूसरे विभागों को भी मुहैया कराएंगे तो इस सुझाव को अच्छा बताते हुए जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने कहा कि वे कल ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात करेंगे और यदि आदेश मिलता है तो जेल के लिए मास्क की आपूर्ति हो जाने के बाद दूसरे विभागों की लिए भी बंदियों से मास्क तैयार करवाये जायेंगे और उनकी सप्लाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews